हिंदुस्तानी ही नहीं अंग्रेज भी रोहित शर्मा के दीवाने, 161 रन की पारी के बाद किसने क्या कहा?

हिंदुस्तानी ही नहीं अंग्रेज भी रोहित शर्मा के दीवाने, 161 रन की पारी के बाद किसने क्या कहा?

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर से अपने पुरानी फॉर्म में लौट आए। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में शुरू हुए दूसरे टेस्ट में उन्होंने इस बार कोई गलती नहीं की और एक सधी हुई शुरुआत की। पहले दिन आउट होने से पहले उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और बल्लेबाजी के लिए मुश्किल नजर आ रही पिच पर तूफानी पारी खेली। 

हिटमैन शर्मा ने देखते-देखते अपने टेस्ट करियर में चौथी बार 150 रन से अधिक की पारी खेली। उन्होंने आउट होने से पहले 231 गेंदों में 70 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और दो छक्के लगाए। रोहित की इस शानदार जुझारू पारी के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनकी तारीफ की।

वह स्पिनरों को जब चाहे चौका मार सकता है

इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तानों ने रोहित की जमकर तारीफ की और उनकी पारी की सराहना की। माइकल वॉन ने लिखा, 'रोहित शर्मा का शानदार शतक, क्या खिलाड़ी है। सभी महान खिलाड़ियों की तरह... वह इसे इतना सरल और आसान दिखाता है जो निश्चित रूप से नहीं है।' 

उधर इंग्लैंड के ही एक और पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपने पुराने ट्वीट को रिट्वीट कर रोहित के बारे में अपनी राय दी। उन्होंने साल 2018 में ट्वीट किया था, 'अगर रोहित शर्मा टेस्ट मैच के बल्लेबाज नहीं हैं तो मैं पिछले 5 सालों से एक अलग रोहित शर्मा को देख रहा हूं।' हुसैन ने अपने इस ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा, 'रोहित शर्मा के बारे में 3 साल पहले की मेरी राय नहीं बदली है।'

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल भी रोहित की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने लिखा, 'रोहित शर्मा का शानदार शतक, वह इसे इतना आसान बना देता है। लेकिन वह (रोहित) और भारत चाहेगा कि वह एक बड़ी पारी खेले। पहले टेस्ट की तुलना में यह टॉस जीतना ज्यादा अच्छा दिख रहा है।'

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने भी रोहित की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'रोहित शर्मा की तरफ से एक शानदार और खूबसूरत पारी। उसे बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा लगता है।'

रोहित एक विशेष खिलाड़ी है

विदेशी क्रिकेटरों के अलावा भारतीय क्रिकेटरों ने भी रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और उनकी शानदार पारी की बधाई दी। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने लिखा, 'मेरे साथ बोलो, रोहित शर्मा एक विशेष खिलाड़ी है।'

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म