कोलारस कांग्रेस कमेटी ने अपने पदाधिकारियों एवं मंडलम के अध्यक्षों का किया सम्मान समारोह आयोजित
कार्यक्रम में पहले युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर तिलक लगाकर माला पहनाकर किया नमन
दीपक वत्स कोलारस - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस द्वारा बीते रोज रविवार की दोपहर में कांग्रेस कार्यालय बाईपास पर कमेटी के पदाधिकारी एवं नए मंडलम अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक शर्मा गुरु जी ने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर उनके चित्र पर तिलक लगाकर माला पहनाकर उनको नमन किया इसके बाद पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारायण नीबोरिया एवं उपाध्यक्ष विजय सिंह रावत ने भी स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माला पहनाकर उनको नमन किया इसके बाद दो ब्लॉक समन्वयक ओं जिनमें अर्जुन राजे श्रीमती ममता पारीक पूर्व पार्षद को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए इसके बाद कांग्रेस कमेटी कोलारस के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों का कार्यक्रम में बारी-बारी से बुलाकर सम्मान किया गयाउनको प्रमाण पत्र वितरित किए गए इसके बाद सर्वप्रथम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक शर्मा गुरु जी द्वारा अपने विचार रखे गए उन्होंने कहा की भाजपा ने सभी जरूरत की खाने पीने की चीजों पर महंगाई बढ़ा दी है यहां तक कि पेट्रोल-डीजल भी महंगा हो गया है पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण नीवोरिया विजय सिंह रावत ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित भानु पारीक ब्लाक महासचिव ने भी बारी-बारी से अपने उद्बोधन दिए कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त भानु पारीक ब्लाक महासचिव द्वारा किया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं मंडलमअध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक शर्मा खतौरा वाले पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण निबोरिया विजय सिंह रावत उपाध्यक्ष छोटा खेमारिया उपाध्यक्ष पंडित भानु पारीक महासचिव खरील मोहम्मद सचिव मंडल अध्यक्ष धर्म वीर रावत धर्म वीर गुर्जर संतोष यादव नरेंद्र लोधी रवि सेन नरेश योगी श्री राम छारी ब्रह्मा भार्गव शांति लाल जाटव सेक्टर अध्यक्ष राजाराम जाटव सेवादल अध्यक्ष मनीष मोहनिया पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अशोक कुशवाह ब्लॉक समन्वयक अर्जुन राजे पुन्नाराम जाटव पूर्व पार्षद बलबीर दांगी चकरा रामू रघुवंशी महेंद्र कुशवाह समाजसेवी जितेंद्र शिवहरे हार्दिक गुप्ता दीपक वत्स पिछड़ा वर्ग महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डी बाई कुशवाह सहित समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित हुए
Tags
कोलारस