केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दैनिक आचरण प्रधान संपादक कुरैशी के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दैनिक आचरण प्रधान संपादक कुरैशी के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की

ग्वालियर - केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दैनिक आचरण समाचार पत्र के प्रधान संपादक दिवंगत ए.एच. कुरेशी के निधन पर उनके निवास पर जाकर उनके पुत्रों असद कुरेशी और माज़िद कुरेशी एवं अन्य परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और कहा कि कुरैशी जी का समाचार जब सिंधिया को मिला तो हतप्रभ रहे गए थे।

उन्होंने कुरैशी जी के साथ बिताये समय की अपनी यादों को साझा करते हुए कहा कि वह उनके परिवार के सदस्य थे सिंधिया वह पहली बार 1980 में उनसे मिले थे कुरेशी जी अपनी राय स्पष्ट रखते थे उनका नज़रिया एकदम साफ बिना किसी लाग लपेट रहता था उन्होंने कहा इस कठिन समय वह आचरण परिवार के साथ हैं उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह राठौड़ भी थे उल्लेखनीय है ए.एच. क़ुरैशी का निधन 13 सितंबर को र्ह्दयगति रुकने से हो गया था।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म