स्कूली बच्चों की टेक्सी पलटी,एक की मौत कई घायल


गुना - जिले के बजरंगगढ़ किले से घूमकर लौट रहे टैक्सी में सवार 9 बच्चे टैक्सी पलटने से घायल हो गए। इस घटना में एक की मौत हो गई। जबकि 8 बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा बजरंगगढ़ थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार का दिन होने से बहुत से बच्चे और लोग बजरंगढ़ किला घूमने के लिए आते हैं, ऐसे ही 9 बच्चे एक टैक्सी MP08R-0684 में सवार होकर गुना से बजरंगढ़ किला घूमने के लिए आए थे घूमने के बाद वापसी टैक्सी में बैठकर लॉट थे तभी किले से उतरते में टैक्सी के ब्रेक फेल हुए और टैक्सी पलट गई।

इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई इस बच्चे का नाम लकी पुत्र गुरुदयाल सिंह कुशवाह ईदगावाडी रोड पुरानी छावनी गुना का निवासी बताया गया है। लोगों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म