कोलारस - राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में 41वी प्रमण्डल सदस्यों की बैठक में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी भी कार्यक्रम में शामिल हुये साथ विधायक ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि बैठक के दौरान अनेक महत्वपूर्ण निर्णय पास किए गए शिवपुरी में कृषि महाविद्यालय खोलने हेतु प्रस्ताव पास कराकर मध्य प्रदेश सरकार को भिजवाया विकायक ने बताया कि पिछले दिनों भोपाल के दौरान के समय कृषि मंत्री कमल पटेल को भी मांग से अवगत कराया था शिवपुरी में कृषि महाविद्यालय खुलने से अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर चार जिलों के छात्रों को मिलेगा लाभ और जिले के कृषको को भी मिलेगा सतत मार्गदर्शन और नवीन तकनीकी जानकारियां।
सूचना प्रोधोगिक केन्द्र के लोकार्पण कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल के साथ कोलारस विधायक हुये शामिल
शनिवार को कृषि प्रोधोगिक सूचना केंद्र भवन ( ग्वालियर )के लोकार्पण समाहरोह एवं राजमाता विज्यराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में सप्तम दीक्षांत समारोह में सम्मलित हुये कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकरी देते हुये बताया कि कृषि प्रोधोगिक सूचना केन्द्र भवन के लोकार्पण समारोह एवं राजमाता विज्यराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में सप्तम दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश के गवर्नर महामहिम श्री मंगूभाई पटेल, कृषि मंत्री कमल पटेल, उद्यानिक मंत्री भारत सिंह कुशवाह एवं कृषि विश्वविद्यालय के छात्र व अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।