मायापुर थाना प्रभारी हरिशंकर शर्मा के द्वारा 60 लीटर अबैध पकड़ी

मायापुर - शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये जिले में चलाया जा रहा अवैध शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चंदेल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में, एसडीओपी दीपक सिंह तोमर पिछोर के नेतृत्व में थाना प्रभारी हरिशंकर शर्मा मायापुर द्वारा शुक्रवार को मुखविर की सूचना पर राजापुर पिपरौदा उबारी रोड़ आदिवासी बस्ती के पास राजापुर बूधौन पर रोड़ किनारे नन्दकुमार उर्फ खैरा पुत्र रमेश जाटव उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपरौदा उबारी थाना मायापुर के कब्जे से दो प्लास्टिक की केनों में 30-30 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब अवैध रूप से रखे होने की खबर मिलने के बाद नन्दकुमार जाटव को पकड़ा और अवैध 60 लीटर शराब को जप्त कर नन्दकुमार के खिलाफ कार्यवाही करते हुये मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय खनियाधाना के समक्ष पेश किया गया जहां उसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हरिशंकर शर्मा एवं उनकी टीम डीडी शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, सर्वेश शर्मा, सहदेव तोमर, विक्रांत शर्मा आदि की सराहनीय भूमिका रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म