कोलारस एसडीओपी वर्मा बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

कोलारस - कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी पहुंचे जहां उन्हें एसडीओपी से पदौन्नत होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अशोक चक्र लगाया गया एसडीओपी अमरनाथ वर्मा पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 18 बटालियन बनाये गये है किन्तु 31 दिसम्बर को सेवा निवृत होने तथा रिलीवर न होने के कारण अभी कुछ दिन और श्री अमरनाथ वर्मा कोलारस में सेवाऐं दे सकेंगे 31 दिसम्बर से पूर्व कोलारस एसडीओपी के रूप में शर्मा के आने की संभावना पुलिस सूत्रों ने दी हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमरनाथ वर्मा ने बताया कि कोलारस क्षेत्र की जनता का कोरोना काल से लेकर हर समय पुलिस को पूर्ण सहयोग मिला है साथ ही अनुविभाग के सभी थाना प्रभारियों के सहयोग से अपराधों का जल्द खुलासा करने में हमेशा सफलता मिली है कोलारस अनुविभाग की जनता से लेकर पुलिस के सभी अधिकारियों एवं अधिनस्थ पुलिस स्टाफ का ह्रदय से श्री वर्मा ने आभार व्यक्त किया है कोलारस अनुविभाग में श्री वर्मा का कार्यकाल सराहनीय रहा है उनके कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ - साथ अपराधों के खुलासे भी शीघ्र हुये है जिस प्रकार श्री वर्मा का कार्यकाल कोलारस अनुविभाग में रहा है उसे पुलिस कर्मियों से लेकर आम लोग हमेशा याद रखेंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म