शिवपुरी - विधानसभा क्षेत्र 25 शिवपुरी के अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 25 शिवपुरी के बीएलओ द्वारा वोटर कार्ड से आधार कार्ड लिंक कार्य में लापरवाही बरतने, आधार लिंक की संख्या में कमी पाए जाने पर 25 बीएलओ को नोटिस जारी किया है।
बीएलओ को जारी नोटिस में प्रा.वि.बूढीबरोद के बीएलओ इश्त्याग बेग मिर्जा, प्रा.वि.मझेरा के घनश्याम कुशवाह, प्रा.वि.कोयला कॉलोनी के बीएलओ बिरखूराम जाटव, प्रा.वि.टीलाघाट के बीएलओ पंकज पाण्डेय, सैटेलाइट शाला सिंहनिवास रमेश कुमार पाण्डेय, प्रा.वि.मोहम्मदपुर के भूपेन्द्र सिंह, प्रा.वि.तिघरी के नेतराम आदिवासी, प्रा.वि.बडोदी सड़क के राजेन्द्र पाण्डेय, प्रा.वि.छावनी के योगेश मिश्रा, प्रा.वि.सेमरी संजीव शर्मा, प्रा.वि.बिनेगा कालोनी के मनीराम शर्मा, मा.वि.कमलागंज अभिषेक शर्मा, प्रा.वि.डबिया के बल्लभ आदिवासी, प्रा.वि.कुंवरपुर के शम्भूदयाल पाराशर, मा.वि.लालगढ़ के ब्रह्म प्रसाद कतरौलिया, मा.वि.मानपुर के राजकुमार दोहरे, प्रा.वि.ईटमा के रमेश कुमार गुप्ता, प्रा.वि.पिपरसमा के वासुदेव भार्गव, प्रा.वि.बामोर मोहन सिंह रावत, प्रा.वि.खुटैला के राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रा.वि.लोटना के संतोष शर्मा, प्रा.वि.वीरा के अरुण शर्मा, प्रा.वि.अमरपुर देवरा के कमलेश कुमार जाटव, प्रा.वि.आसपुर के कैलाश नारायण परिहार एवं प्रा.वि.नयाखेड़ा के मुन्नालाल जाटव शामिल है।