मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

अचल संपत्ति के संबंध में बाजार मूल्य निर्धारण हेतु जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न - Shivpuri


शिवपुरी - कलेक्टर आर.के.चौधरी की अध्यक्षता में शिवपुरी जिले के अचल संपत्ति के बाजार मूल्य निर्धारण हेतु गतदिवस जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। गाइडलाइन वर्ष 2023-24 को निश्चित करने के लिए आयोजित बैठक में सामान्य जन को यदि कोई दावे आपत्तियाँ है तो अपनी दावे आपत्तियों को आगामी 14 मार्च तक जिला पंजीयक कार्यालय शिवपुरी में जमा करा सकते हैं।

बैठक में विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, महाप्रबंधक उधोग, संपदा अधिकारी हाऊसिंग बोर्ड एवं जिले के समस्त उप पंजीयक उपस्थित रहे। बैठक में शिवपुरी जिले में कुल 2957 लोकेशन है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की लोकेशन 2030 एवं शहरी क्षेत्र की कुल लोकेशन 927 है। ग्रामीण क्षेत्र की 254 लोकेशन एवं शहरी क्षेत्र की 190 लोकेशन में अधिकतम 25 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव स्वीकार किये गये है।

वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं जिला मूल्यांकन समिति के संयोजक एस.एस.पाल द्वारा बताया गया है कि यह वृद्धि उन क्षेत्रों में की गई है जहाँ प्रचलित गाइडलाइन दरों से अधिक मूल्य पर पंजीयन हुआ है, तथा उक्त क्षेत्रों में विकास की संभावना है।

निर्धारित क्षेत्रों में उपजिला शिवपुरी में ए.बी.रोड से अंदर कत्थामिल के आस-पास के क्षेत्रों में 2600 रूपए प्रति वर्गमी. से बढाकर 3000 रूपए प्रतिवर्गमी. किया गया। संध्या ग्रीन्स में 4500 रूपए प्रतिवर्गमी. से बढ़ाकर 6000 रू. प्रतिवर्गमी. प्रस्तावित किया गया है। संतुष्टि कॉलोनी में 6200 रूपए प्रतिवर्गमी. से बढ़ाकर 7000 रूपए प्रतिवर्गमी. प्रस्तावित किया गया है। झींगुरा में 3600 रूपए प्रतिवर्गमी. से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रतिवर्गमी. प्रस्तावित किया गया है। फतेहपुर में 3600 रूपए प्रतिवर्गमी. से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रतिवर्गमी. प्रस्तावित किया गया है। नोहरी कलां में 1200 रूपए प्रतिवर्गमी. से बढाकर 1500 रूपए प्रतिवर्गमी. प्रस्तावित किया गया है। मनीयर में 3600 रूपए प्रतिवर्गमी. से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रतिवर्गमी. प्रस्तावित किया गया है। सिंहनिवास में 3300 रूपए प्रतिवर्गमी. से बढ़ाकर 3800 रूपए प्रतिवर्गमी. प्रस्तावित किया गया है। नवीन निर्मित कॉलोनी श्रीश्याम विहार में 5000 रूपए प्रतिवर्गमी. दरें प्रस्तावित किया गया है।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि की दरों में निर्धारित ग्रामों में वृद्धि के प्रस्ताव दिये गये हैं। ग्राम ककरवाया में 15 लाख रूपए प्रति है. से बढाकर 18 लाख प्रति हैक्टेयर एवं ककरवाया राष्ट्रीय राजमार्ग पर 26 लाख रूपए प्रति है. से बढाकर 32 लाख प्रति है. की दरें प्रस्तावित की गयी हैं। ग्राम सतनवाडा में कृषि भूमि की दरों को 7 लाख रूपए प्रति है. से बढ़ाकर 8 लाख रूपए प्रति है. की दर प्रस्तावित की गयी है। ग्राम रातौर में कृषि भूमि में 13 लाख रूपए प्रति है. से बढाकर 15 लाख रूपए प्रति है. की दर प्रस्तावित की है। ग्राम बांसखेडी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कृषि भूमि की दर में 25 लाख रूपए प्रति है. से बढ़ाकर 30 लाख रूपए प्रति है. की दर प्रस्तावित की है।

इसी प्रकार उप जिला करैरा में बढ़ाई गई दरों की जानकारी के अनुसार करैरा के नगरीय क्षेत्रों में जहाँ पर कृषि भूमि से भूखण्डों के रूप में विक्रय कर नवीन कॉलोनी बनायी जा रही हैं उन क्षेत्रों में अधिकतम 20 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित की गयी है एवं नगरीय क्षेत्र की शेष लोकेशन पर समस्त दरों में लगभग 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है। इसी प्रकार विकसित ग्रामों में यथा आवास, जरगवां अब्बल में अधिकतम 20 से 25 प्रतिशत लगभग वृद्धि प्रस्तावित की है। 

अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जैसे सलैया करैरा, वघरा साजौर, खिरिया पुनावली, कूंड, मुंगावली, वांसगढ, छिरारी, घसारही, नारही एवं चंदावरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में 20-25 प्रतिशत लगभग वृद्धि प्रस्तावित की गई है।
उप जिला कोलारस में ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ क्षेत्रों में जैसे बामौर, बांसखेडा, बंसतपुरा, मोहरा आदि ग्रामों में 10 प्रतिशत लगभग की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है एवं तहसील बदरवास में ग्राम अटलपुर व मांगरोल में लगभग 10 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित की गई है। कोलारस के नगरीय क्षेत्र में वार्ड नं0 01, 02 एवं 10 में जहाँ अत्यधिक मात्रा में भूखण्डों का क्रय-विक्रय किया जा रहा है उन क्षेत्रों में लगभग 10-25 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है। बदरवास के वार्ड क्रमांक 01, 05 एवं वार्ड नं0 07 में लगभग 10 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है।

उप जिला खनियाधाना के नगरीय क्षेत्रों में कोई वृद्धि प्रस्तावित नहीं की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम रेडी हिम्मतपुर, ग्राम अछरौनी राज्यमार्ग, ग्राम बामौरकलां, ग्राम हसर्रा में लगभग 10-25 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। ग्राम बादली, झूतरी, दसेरिया, पटीरेमटी में लगभग 20 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इसी प्रकार कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग अधिकतम 25 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

उप जिला पिछोर में नगरीय क्षेत्र में 57 नवीन लोकेशन खोली गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ ग्रामों में कृषि भूमि की दरों में लगभग 10-25 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित की गयी है। इसके अतिरिक्त नेगवां, वपावली, ऊमरीवीरान, धुवई, शाजापुर, भगवा एवं शेरगढ आदि में लगभग 20 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है।

उप जिला पोहरी में भी नगरीय क्षेत्रों में कोई वृद्धि प्रस्तावित नहीं की गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जो ग्राम राजमार्ग से लगे है उन ग्रामों में और जिन ग्रामों में विकास की संभावना है। उसको देखते हुए कुछ ग्रामों में लगभग 10-25 प्रतिशत तक की वृद्धि के प्रस्ताव तैयार किये गये हैं। उप जिला नरवर में सोन चिरैया क्षेत्र में आने वाले ग्रामों में लगभग 10-20 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment