प्रधानमंत्री आवास योजन 2.0 में पात्र हितग्राही किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए मुझ से करें सम्पर्क - CMO भार्गव - Kolaras

कोलारस - नगर परिषद कोलारस द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजन 2.0 में पात्र हितग्राहीयों के आवेदन आमंत्रित किये गये हैं हितग्राहीयों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है एवं सत्यापन उपरांत संबंधित हितग्राही की जियो टैग् की जा रही है प्रायः यह सुनने में आया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहीयों को पैसों की मांग की जा रही है पैसे न देने पर आवास की सूची से नाम हटवाने और भी कई प्रकार की धमकीयां हितग्राहीयों को दी जा रही हैं।

उपरोक्त मामलों को दृष्टिगत रखते हुये नगर परिषद कोलारस में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमेश कुमार भार्गव के द्वारा सूचना दी गयी है कि कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के एवज में किसी से रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत उनके दूरभाष क्रमांक 9893360784 पर संपर्क कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत करायें जो भी व्यक्ति आपसे रिश्वत की मांग करेगा संबंधित के बिरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कोलारस के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहीयों से अपील की है कि आवास योजना में किसी भी प्रकार की रिश्वत कोई मांगता है तो उसकी शिकायत सीएमओ के मोबाईल नंबर 9893360784 पर जरूर करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म