उत्कृष्ट कार्य करने पर पंचायत सचिव को किया सम्मानित - Pichhore

पिछोर - जनपद पंचायत पिछोर में एडिशनल सीईओ एनएस नरवरिया ने एक समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत हिम्मतपुर के सचिव बृजेंद्र दुबे को शील्ड देकर
सम्मानित किया है। गांव में जनमन आवास तथा आवास प्लस योजना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर दुबे को यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुबे ने समग्र ई केवाईसी तथा आवास की समग्र सीडिंग में अच्छे परिणाम दिए। इस सम्मान के बाद पंचायत सचिव बृजेंद्र दुबे ने कहा कि इस तरह से पुरस्कृत करने पर हम कर्मचारियों का हौसला बढ़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म