संतसिंह कॉलोनी में नाबालिग से इश्कबाजी का विरोध करने पर आशिक ने मेडिकल स्टोर संचालक से की मारपीट - Kolaras

कोलारस - कोलारस नगर के नए कोलारस की संतसिंह कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की से काफी समय से उसी की कॉलोनी का एक युवक नीरज कुमार काफी लंबे समय से इश्क लड़ा रहा था और दोनों में नजदीकी बढ़ने के बाद युवक ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और नाबालिग लड़की से अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर करीब 50 हजार रुपए ऐंठ लिए जब इसकी सूचना लड़की के सजातीय लोगों को लगी तो उन्होंने अपने मित्रो के साथ जब शनिवार को युवक का विरोध किया तो वह अपने कई दोस्तों के साथ शैतान सिंह के मेडिकल स्टोर पर गैंग के साथ पहुंचा और मेडिकल स्टोर संचालक को घसीटते हुए उसके सिर में जानलेवा हमला कर दिया और अपनी गैंग के साथ उक्त युवक फरार हो गया घटना के उपरांत देर शाम मेडिकल स्टोर संचालक कोलारस पुलिस थाने पहुंचा और आरोपी युवक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कराया उक्त मामले के बाद दोनों पक्ष में जातिगत संघर्ष बढ़ने की संभावना लग रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म