कोलारस - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कोलारस नगर इकाई द्वारा शनिवार को स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निर्धारित स्थल पर संपन्न हुई, जहाँ मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कपिल गुर्जर उपस्थित रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में चरित्र निर्माण कर राष्ट्र निर्माण की दिशा प्रदान करते हैं संदेश यात्रा का उद्देश्य इन्हीं विचारों को विद्यार्थियों तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक खेमरिया ने एबीवीपी का परिचय प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री श्याम शर्मा ने किया इस अवसर पर देव जोशी, देव शर्मा, करण खटिक, विक्रम रावत, आशु रावत, देवांश कुशवाह, अन्नी कुशवाह, अनुराग रावत, आर्यमन यादव, स्नेह पाराशर सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Tags
Kolaras