मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 119 राजस्व निरीक्षकों (आरआई) को प्रभारी नायब तहसीलदार बनाया गया है राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की विभिन्न जिलों में नई पदस्थापना की गई है और सभी को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या किसी प्रकार का दंडादेश लंबित है उन्हें प्रभारी नायब तहसीलदार का प्रभार नहीं दिया जाएगा ऐसे मामलों में पहले लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्व न्यायालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए यदि अधिकारियों के स्थानांतरण की आवश्यकता होती है तो विभाग द्वारा पूर्व में निर्धारित स्थानांतरण नीति 2005 समाप्त होने के बावजूद विशेष परिस्थितियों में एक बार स्थानांतरण किया जा सकता है।






