हीरो कंपनी के लिए कैम्पस सिलेक्शन 17 फरवरी को शासकीय आई.टी.आई. शिवपुरी में - Shivpuri



शिवपुरी - विश्व की सबसे बड़ी 2-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (हरिद्वार प्लांट, उत्तराखंड) द्वारा शासकीय आई.टी.आई. शिवपुरी में 17 फरवरी मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे कैम्पस सिलेक्शन टेस्ट अथवा इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। 

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था के प्राचार्य ने बताया कि अभ्‍यर्थी के पास 10वीं, आईटीआई (एनसीवीटी या एससीवीटी) पास एवं अभ्‍यर्थी ने आईटीआई वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में उत्तीर्ण की हो, आयु 18 से 26 वर्ष तक होना चाहिए, आईटीआई कैंपस सिलेक्शन हेतु आवेदन कर सकते हैं। 

उन्‍होंने बताया कि पुरूष अभ्यर्थी फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, ट्रेक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में आवेदन कर सकते हैं। 

इसी प्रकार महिला अभ्‍यर्थी फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, पेंटर, एमएमवी, ट्रेक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, आरएसी, वायरमैन, पीपीओ, शीट मेटल, मैकेनिक एग्रीकल्चर, मैकेनिक एयर कंडीशन एवं कोपा ट्रेड के लिए आवेदन कर सकती हैं। 

इन सभी पद हेतु कैंटीन, यूनिफॉर्म/शूज, मेडिकल इंश्‍योरेंस आदि जॉब बेनिफिट्स भी मिलेगा।

वेतन एवं सुविधाओं में कंपनी वेतन मासिक सीटीसी ₹24933, इन-हैंड वेतन ₹17247 (पीएफ व ई.एस.आई. सहित) रहेगा जबकि प्रशिक्षु वेतन लगभग ₹18760 प्रतिमाह रहेगा फ्रेशर्स के लिए प्रारंभ में 1 वर्ष का निश्चित अवधि अनुबंध रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म