शिवपुरी में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पर युवक ने दी जान, 14 मिनट का वीडियो आया सामने - Shivpuri


शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 22 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने म्यूजिक सिस्टम पर सैड सॉन्ग “मैं अधूरा जी रहा हूं” चला रखा था।


जानकारी के अनुसार मृतक मनोज रजक के पिता सिंधिया रजक ने उसकी मां की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। मनोज की एक बहन थी, जिसकी शादी हो चुकी है। बाद में उसके पिता का भी निधन हो गया। इसके बाद मनोज अपनी सौतेली मां, दो सौतेली बहनों और एक भाई से अलग किराए के कमरे में रहने लगा था।


मनोज के दोस्त शुभम रजक के मुताबिक, वह पीलांबर में हेल्पर का काम करता था। उसका व्यवहार अच्छा था और दोस्तों से उसके अच्छे संबंध थे। वह अपने कमरे से रेडीमेड कपड़े बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी करता था, जिनमें उसके दोस्त भी ग्राहक थे।


घटना का करीब 14 मिनट का वीडियो सामने आया है। इसमें मनोज पहले कुर्सी की मदद से कपड़े टांगने वाले स्टैंड पर चढ़ता है। इस दौरान वह एक बार गिर भी जाता है। फिर मोबाइल का एंगल ठीक करने वापस आता है और लाइव पर आ रहे मैसेज देखता है। वह दोस्तों को हाथ हिलाकर ‘बाय’ करता है और फ्लाइंग किस देता है। इसके बाद वह दोबारा कुर्सी पर चढ़कर पंखे से गुलुबंद बांधकर फांसी लगा लेता है। शुभम ने बताया कि मनोज का यह लाइव वीडियो उसके कई दोस्तों ने देखा था। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। स्थानीय लोग प्रेम प्रसंग या पारिवारिक तनाव की आशंका जता रहे हैं। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म