उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा - Bhopal


भोपाल - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के मनकामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की। साथ ही मंदिर में जनभागीदारी से कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्राचीन मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। इसके परिसर विस्तार से भक्तों को दर्शन और पूजा-अर्चना में सहूलियत मिलेगी। निरीक्षण के समय निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म