खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर प्रशासन की सख्त निगरानी, 16 प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने - Shivpuri


होली से पूर्व जिले में खाद्य सुरक्षा दल सक्रिय, 

शिवपुरी - होली एवं त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के विभिन्न कस्बों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने संकलित किए गए।

उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत यह कार्यवाही की गई है, जिसके तहत गतदिवस सहित सोमबार को जिले के कुल 16 प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। 

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को समझाइश दी कि वे स्वच्छता, शुद्धता एवं गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करें तथा मिलावट जैसी गतिविधियों से दूर रहें।
इस क्रम में सोमवार सहित अन्य दिवसों में जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए हैं, उनमें जैन मिल्क डेयरी गुरुद्वारा रोड शिवपुरी का मावा खुला, जय मां मिष्ठान भण्डार शिवपुरी की चमचम लूज, अग्रवाल मिष्ठान भण्डार नरवर की मावा बर्फी, गुलाब जामुन, मिल्क केक, जैन मिष्ठान भण्डार नरवर के नमकीन सेव, बेसन लड्डू, रिफाइंड सोयाबी तेल, राजू मिष्ठान भण्डार बैराड की मावा बर्फी, विनोद किराना स्टोर बैराड़ का पोहा लूज, मूंग दाल, उड़द दाल, चम्बल ढाबा बायपास रोड शिवपुरी का आटा खुला, श्रीराम दूध डेयरी कोलारस का खुला मावा, खुला पनीर, श्री बांके बिहारी दूध डेयरी कोलारस का मिक्स्ड मिल्क, मैदा खुला, गोविन्द किराना स्टोर बैराड़ का मैदा खुला, रवा खुला, पिंटू राठौर डेयरी पोहरी का मावा, मिश्रित दूध, शिव मावा ब्रोकर्स शिवपुरी का मावा बर्फी, रामेष्ट मिल्क सेंटर करैरा मिश्रित दूध, गजेन्द्र चौरसिया करैरा का पनीर खुला, नमकीन खुला, मनमोहन डेयरी बदरवास का मिक्स्ड मिल्क, श्री महावीर मेगा मार्ट बदरवास का रिफाइन्ड सोयाबीन तेल तथा रेड चिली पावडर के नमूने सम्मिलित हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म