शिवपुरी- शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 46 स्थित सिल्वर पार्क के पास मंगलबार को एक कार अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा टकराई हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गुना की ओर से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक MP-07-AK-3993 अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार शिवकुमार पुत्र वनवारी लाल, वर्षा पत्नी शिवकुमार तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची पायलट हर्षबर्धन भार्गव एवं पुलिसकर्मी अंकेश रघुवंशी ने घायलों को तत्काल बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags
Badarwas