रोटरी मेडिकल मिशन की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी प्रभारी मंत्री तोमर ने किया स्थल का निरीक्षण - Shivpuri

17 मार्च से 24 मार्च तक लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर

शिवपुरी - जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व रोटरी के सहयोग से रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी अंतर्गत 17 मार्च से 24 मार्च तक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में किया जाएगा। इस विशाल रोटरी मेडिकल मिशन के संदर्भ में तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सीएम राइज स्कूल शिवपुरी प्रांगण में स्थल का निरीक्षण किया गया। 

स्थल निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री तोमर ने जनरल ओपीडी, मेडिसीन, रजिस्ट्रेशन हेतु बनाए जाने वाले डोम के स्थल का निरीक्षण किया सीएम राइज स्कूल प्रांगण में टेंट सिटीनुमा आकृति बनाई जा रही है, जिसमें तीन बड़े डोम एक डोम चिकित्सकों की ओपीडी के लिए रहेगा।

साथ ही एक डोम में सांस्कृतिक आयोजन हेतु तथा एक और अन्य डोम में रजिस्ट्रेशन, खून की जांच, बी.पी, शुगर ईसीजी आदि एवं दवा वितरण की व्यवस्था रखी गई है प्रभारी मंत्री तोमर ने काउन्टर व्यवस्था देखी कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट एवं मरीजों की आवश्यकता के अनुसार बनाए जाने वाले ब्लॉक एवं सेक्शन को भी निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों की किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए फ्लेक्स अथवा बैनर पर संर्पूण कार्यक्रम स्थल का नक्शा तैयार किया जाए। जिसमें सारी आवश्यक ब्लॉक स्पष्ट रूप से दिखाई दें और मरीज को डॉक्टर के पास तक या रजिस्ट्रेशन काउन्टर तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो इस प्रकार के नक्शे को संपूर्ण स्थल के मुख्य द्वार पर लगाया जाए।  

उन्होंने कहा कि शिविर में देश के अरविंदो तथा एम्स हॉस्पिटल के ख्यातिनाम चिकित्सक उपस्थित रहकर पीड़ित मरीजों का उपचार करेंगे इस शिविर में शिवपुरी-गुना-अशोकनगर सहित आसपास के सभी जिलों के मरीज उपचार हेतु शिविर में उपस्थित हो सकेंगे शिविर में सम्पूर्ण उपचार निःशुल्क रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म