रविवार को इन फीडर क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा - Shivpuri



शिवपुरी - उपकेन्द्र 132/33 के.व्ही. माढ़ा से निकलने वाले आवश्यक 33 के.व्ही. फीडर खतौरा, खरैह, माढ़ा रन्नौद, एवं पचावली फीडर का मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण उक्त फीडरों से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

उक्त 33 के.व्ही.फीडरों के बंद रहने से सुबह 09 से दोपहर 02 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र माढ़ा जुड़े समस्त क्षेत्र, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र इन्दार, रामगढ़ एवं मढ़वासा से जुड़े समस्त क्षेत्र, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र खरैह, देहरदा गणेश पचावली एवं ऐजवारा से जुड़े समस्त क्षेत्र, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र पचावली, अकाझरी एवं रन्नौद से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र खतौरा एवं बिजरौनी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म