कोलारस विधायक यादव ने ग्राम गुड़ाल डांग एवं बामौर में किया उपस्वास्थ्य_केंद्र का भूमि पूजन - Kolaras


कोलारस - शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कोलारस विधायक महेन्‍द्र यादव ने कई विकास कार्यो का किया भूमि पूजन जिनमें विधायक यादव ने रविवार को रामपुरी ग्राम पंचायत के ग्राम गुड़ाल_डांग पहुंचकर म.प्र. शासन के राष्ट्रीय_स्वास्थ्य_मिशन अंतर्गत स्वीकृत नवीन उपस्वास्थ्य_केंद्र (गुड़ाल डांग एवं बामौर, प्रत्येक लागत ₹55.08 लाख) का भूमिपूजन किया।


जानकारी के अनुसार इस अवसर पर कोलारस विधायक महेन्‍द्र यादव ने कहा कि यह उपस्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रवासियों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इनका किया आभार व्‍यक्‍त

इस जनहितकारी सौगात हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया एवं स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया।

इस अवसर पर कोलारस विधायक महेन्‍द्र यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष बदरवास भूपेन्‍द्र यादव, क्षेत्रीय सरपंचगण, भाजपा कार्यकर्तागण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म