शिवपुरी - ब्लॉक कोलारस अंतर्गत ग्राम राजगढ़ एवं डेहरवारा में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन उत्सव आयोजित किया गया कार्यक्रम में गोबर से निर्मित उपलों/गौकाष्ठ के माध्यम से होलिका दहन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को लकड़ी का उपयोग न करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ होली मनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोलारस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश शाक्य, ब्लॉक मैनेजर संजय चौहान, अमित बंसल, आजीविका मिशन से जुड़े समूह की सदस्याएं, सरपंच एवं सचिव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Tags
shivpuri