शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना कोतवाली पुलिस व्दारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये गांधी पार्क मैदान मे जुआ खेल रहे पाँच आरोपियों को पकड़ा गया एवं 14800 रुपये नगद एवं तास की गड्डी जप्त कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 01.03.26 को गांधी पार्क मैदान के अंदर वाउण्ड्री के पास शिवपुरी पर जुआ खेलने की सूचना पर से स्टाफ को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना किया जो गांधी पार्क के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेलते हुये पाये गये जो फोर्स व्दारा घेराबंदी कर आरोपीगण 1. नरेन्द्र कुशवाह पुत्र विष्णु कुशवाह उम्र 25 साल नि0 कुशवाह मोहल्ला नीलघर चौराहा 2. मुरारी प्रजापति पुत्र नत्थू प्रजापति उम्र 50 साल नि० हाजी मंजिल के पास कमलागंज 3. नूरबेग पुत्र आजम बेग उम्र 48 साल नि० फिजीकल रोड लालकोठी के पास 4. आजाद कुरैशी पुत्र बाबू कुरैशी उम्र 55 साल नि० तलैया मोहल्ला देहात 5. विनोद शर्मा पुत्र मोहनप्रसाद शर्मा उम्र 42 साल नि0 गौशाला देहात को पकडा जिनके कब्जे से एक ताश की गडडी व 14800रु. नगद जप्त हुये आरोपीगण के विरुध्द अप.क्र. 157/26 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम किया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिकाः.उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. 152 जयकिशन राणा, प्र.आर. 335 महेश भास्कर, आर. 192 महाराज सिंह, आर. 182 दिनेश कुमार, आर. 248 विजय निगम, विशेष भूमिका रही।
Tags
Shivpuri