बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास स्थित होटल सिल्वर पार्क में कोलारस विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए कोलारस विधायक महेन्द्र यादव ने “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और “जल ही जीवन है” के संकल्प के साथ यह प्रयास जनसेवा के लिए समर्पित करते हुुुये विधायक निधि से कोलारस विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए पानी के टैंकर वितरण किए।
इस अवसर पर कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह यादव, राकेश चौवे एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधायक यादव ने सभी सरपंचों को टैंकर सौंपे और क्षेत्रवासियों को पेयजल समस्या से राहत दिलाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विधायक यादव ने कहा कि - यह टेंकर वितरण का कार्य मेरे द्वारा “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और “जल ही जीवन है” के संकल्प के साथ यह प्रयास जनसेवा के लिए समर्पित किया है।
इन पंचायतों को मिले टैंकर
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के जिन ग्राम पंचायतों को टैंकर वितरित किए गए है उनमें ग्राम पंचायत पडोरा, ग्राम पंचायत मकरारा, ग्राम पंचायत सेसई खुर्द, श्री वैकुण्ठ धाम गौ सेवा समिति ऐनवारा, ग्राम पंचायत कुटवारा, ग्राम पंचायत सुनाज, ग्राम पंचायत सजाई, ग्राम पंचायत अगरा, ग्राम पंचायत माडा, ग्राम पंचायत इंदार, ग्राम पंचायत झूलना, ग्राम पंचायत तिलातिली, ग्राम पंचायत तेंदुआ, ग्राम पंचायत सरजापुर एवं ग्राम पंचायत सिंघराई शामिल है।

