Shivpuri - मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अप्रैल माह की सहायता राशि का वितरण 12 अप्रैल को



शिवपुरी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल (रविवार) को आष्टा, जिला सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को माह अप्रैल 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वेबकॉस्ट के माध्यम से किया जाएगा। निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक विकासखण्ड के ग्राम एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों तथा नगरीय निकायों के वार्ड स्तर पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही महिलाएं कार्यक्रम से जुड़ सकें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म