जिले में शनिवार को कुदरत का कहर, तेज आंधी ने मचाई भारी तबाही - Shivpuri


​शिवपुरी - शिवपुरी जिले में कुदरत का कहर बनकर आई  तेज आंधी ने मचाई भारी तबाही शनिवार दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तबाही का मंजर शुरू हो गया तेज रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है तेल आधी के साथ पानी ने शिवपुरी शहर सहित जिले के अलग - अलग इलाकों में दर्जनों पेड़ उखड़ गए हैं और कई लोग गम्‍भीर घायल हुए तथा पेडों के नीचे दबने से वाहन भी छतिग्रस्‍त हुये हैं हालांकि अचानक तेज हवा के आने के बाद से प्रशासन हरकत में आया और प्रशासनिक रेस्क्यू चालू कर जिले भर में राहत बचाव कार्य प्रारम्‍भ किया गया गनीमत रही की किसी भी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई।


मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि और तेज बारिश हुई बदरवास, कोलारस और पिछोर तहसीलों में आकाशीय बिजली और आंधी के साथ गिरे ओलों ने किसानों की तैयार गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। 

मुख्य बिंदु :- 
ओलावृष्टि का कहर:- शिवपुरी के बामोरखुर्द सहित कई गांवों में 10 मिनट से अधिक समय तक ओले गिरे।
फसलों को नुकसान:- खेतों में कटी और खड़ी गेहूं की फसल पर इसका सीधा असर पड़ा है।
मौसम अलर्ट:- आने वाले दिनों में भी मौसम के प्रतिकूल बने रहने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म