विगत दिनों हुए बस हादसे में मासूम अनय जैन को इंसाफ मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग - Shivpuri


शिवपुरी - विगत दिनों बस हादसे के बाद फूटा जनआक्रोश जनाक्रोश, शिवपुरी में इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग बता दें कि मक्सी में होटल पर खड़ी बस आग लगने से हुई दर्दनाक दुर्घटना में मासूम अनय जैन की मौत ने पूरे शिवपुरी को भीतर तक झकझोर दिया है भीषण गर्मी के बीच शहर का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया, जब सैकड़ो लोग मध्यदेशीय धर्मशाला से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालते हुए इंसाफ की मांग करने पहुंच गए।

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अनय जैन के माता-पिता ने मौजूद लोगों और अधिकारियों के सामने हादसे की भयावहता को बयां किया जैसे-जैसे वे उस दर्दनाक मंजर का वर्णन करते गए, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम होती चली गईं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म