यांगचेन डोलकर भूटिया शिवपुरी पुलिस अधीक्षक बनी, जल्‍द संभालेंगी पदभार - Shivpuri


शिवपुरी - मध्‍यप्रदेश शासन पुलिस मुख्‍यालय भोपाल द्वारा शनिवार की देर रात्रि 62 पुलिस अधिकारियों आईपीएस रैंक की बडी सूची जारी की गई जिसमें 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी स्‍थानांतरण सूची में इधर से उधर किये गये जारी की गई सूची में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड का पुलिस उपायुक्त, (जोन-2) नगरीय इन्दौर में स्‍थानांतरण हुआ जबकि यांगचेन डोलकर भूटिया पुलिस अधीक्षक देहात इन्दौर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी बनाई गई वह सोमवार या एक दो दिनों में शिवपुरी आकर पदभार ग्रहण करेंगी श्रीमति भूटिया को मध्‍यप्रदेश की तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में गिना जाता है शिवपुरी जिले में बेलगाम माफियाओं पर अंकुश तथा नेतागणों को साधने में पुलिस अधीक्षक भूटिया कितनी कामयाव हो पाती है इसके लिये हमें कुछ माह का इंतजार कराना होगा। 

वकालत पढ़कर आई शिवपुरी को मिली एक महिला सिंघम पुलिस अधीक्षक 

2013 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रीमती यांगचेन ढोलकर भूटिया सिक्किम को बिलॉन्ग करती है लेकिन हिंदी पर पकड़ जोरदार रखती हैं  बैच: 2013

कैडर: मूल रूप से असम-मेघालय कैडर, बाद में मध्य प्रदेश कैडर (शादी के बाद अंतर-कैडर स्थानांतरण)। 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रीमती  यांगचेन डोलकर भूटिया सिक्किम को बिलॉन्ग करती है जन्म तिथि: 09/01/1985, शिक्षा: LLB पदभार: उन्होंने 15वीं वाहिनी SAF, इंदौर के कमांडेंट (Commandant) और एसपी, पीटीसी, इंदौर के रूप में कार्य किया है।

महिला आईपीएस अधिकारी न केवल हिंदी पर जोरदार पकड़ रखती है बल्कि प्रशासनिक तौर पर बड़ी जिम्मेदार मानी जाती है इंदौर ग्रामीण आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी अब शिवपुरी में व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए काम करेगी।

रवैया और प्रशासनिक व्यवस्थाएं इतनी सख्त है कि उन्हें मध्य प्रदेश के साथ देशभर में लेडी सिंघम के रूप में जाना जाता है।






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म