कहां सो रहे है सरकार - शिवपुरी में लाइन है किन्तु पानी नहीं, कोलारस में बस स्टैंड तो है किन्तु बसें नहीं - Kolaras



रोड़ पर बसें खड़ी होने से कोलारस में जगतपुर एवं पुराने बस स्टैंड पर लगता जाम 


कोलारस - सरकार करोड़ों के भूमि पूजन एवं शुभारम्भ में लगे हुये है वहीं दूसरी ओर शिवपुरी एवं कोलारस विधानसभा मुख्यालय की जनता मूल भूत समस्याओं के लिये जूझ रही है जनता पूछ रही है कब सुनोगे सरकार षिवपुरी में करोड़ों की लागत से पानी की लाइन सिंध से लेकर शिवपुरी तक डाली गई फिर भी शिवपुरी की जनता पीने के पानी के लिये तरस रही है वहीं कोलारस में विधानसभा मुख्यालय की बात करे तो यहां पुराना बस स्टैंड, जगतपुर चैराहा, हनुमान चैराहा मानीपुरा जैसे तीन स्थानों पर फुटपात न होने के कारण रोड़ों पर बसें रूकने से मुख्य मार्ग पर लम्बा लम्बा जाम दिन भर लगा रहता है जबकि करोड़ों की लागत से कोलारस के मानीपुरा में नवीन बस स्टैंड का शुभारम्भ तो 79 वर्ष की लम्बी आजादी के बाद कोलारस को नसीव तो हो गया किन्तु बसों का दूर - दूर तक कोई अता पता नहीं है।



करोड़ों की लागत से पानी की लाइन डालने के बाद भी प्यास से तड़पती शिवपुरी की जनता - जिला मुख्यालय शिवपुरी ही जब बूंद - बूंद पानी के लिये तरस रहा है तो भला जिले की जनता को मूूल भूत सुविधाऐं मिल जायेगी विश्‍वास करना संभव नहीं है क्योंकि शिवपुरी में कई वर्ष पूर्व मढ़ीखेड़ा डेम से  शिवपुरी नगर की जनता को पीने के पानी की समस्या हल करने के लिये बड़े - बड़े सपने दिखाऐं गये थे किन्तु सिंध से पानी की लाइन डलने के बाद से अभी तक मुख्य लाइन कितनी बार फूटी है शायद सरकार को भी पता नहीं होगा क्योंकि एक बार लाइन फूटने के बाद शिवपुरी नगर की जनता को कई दिनों तक पीने के पानी के लिये परेशान होना पड़ता है यह बात हम इस लिये कर रहे है क्योंकि शिवपुरी की जनता भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिये तरस रही है और शिवपुरी की नगर पालिका से लेकर विधायक जी की सुनवाई नहीं हो रही नगर की जनता क्षेत्रीय सांसद से लेकर प्रदेश की सरकार से उम्मीद लगाये बैठी है कहीं ऐसा न हो उम्मीद के इंतजार में जनता का भरोसा अपने ही नेताओं के उपर से उठ जाये और प्यासी जनता लाड़ली बहना की राशि मिलने के बाद भी विपक्षी दल कांग्रेस की ओर चली जाये तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।


कोलारस में बस स्टैंड तो है किन्तु बसें नहीं:- देश को आजाद हुये करीब 79 वर्ष बीत चुके है काफी लम्बे इंतजार के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अप्रैल माह में विधानसभा मुख्यालय कोलारस में नवीन बस स्टैंड परिसर एवं शाॅपिंग काॅम्पलैक्स का शुभारम्भ तो कर गये किन्तु अभी तक न तो शाॅपिंग काॅम्पलैक्स प्रारम्भ हुआ और न ही बसों का दूर - दूर तक कोई अता पता वर्तमान में कोलारस नगर में पुराना बस स्टैंड, जगतपुर चैराहा, हनुमान चैराहा मानीपुरा में फुटपात के अभाव में मुख्य मार्ग पर सबारियों के इंतजार में बसें काफी देर तक रोड़ पर खड़ी होने से नगर में जाम लगा रहता है वहीं तीनों ही स्थानों पर शुलभ शौचालय जैसी मूल भूत सुविधा न होने के कारण महिलाओं को बेसर्मी के साथ खुले में बाथरूम के लिये जाना पड़ता है यह महिलाओं के लिये नहीं बल्कि क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के लिये सोचने बाली बात है।

 


 

बस स्टैंड की जगह रोड़ पर बसों के रूकने से लगता प्रतिदिन जाम :-  कोलारस विधानसभा मुख्यालय है यहां 79 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद बस स्टैंड का शुभारम्भ तो हो चुका है किन्तु बस स्टैंड के स्थान पर जगतपुर चैराहा एवं पुरानें बस स्टैंड पर फुटपात के अभाव में मुख्य मार्ग पर गुना एवं ग्वालियर की ओर से आने वाली बसें जब एक साथ रूक जाती है तो उस दौरान दोनो ही स्थानों पर दूर - दूर तक लम्बा लम्बा जाम लग जाने के कारण आम लोगो से लेकर एम्बुलेंस तक को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है जब तक दोनो ही स्थानों की जगह नये बस स्टैंड पर बसों का स्टाॅपेज नहीं होगा तब तक कोलारस नगर की जनता को जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा इन दो स्थानों के अलावा जगतपुर जाने वाले पुल की हालत खस्ता होने तथा धर्मशाला मार्ग पर अतिक्रमण के कारण भी दिन भर जाम के हालात से लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म