शिवपुरी में पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. यादव ने समीक्षा बैठक ली एवं अपराधों की रोकथाम के दिये निर्देश - Shivpuri

शिवपुरी - पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर डॉ. असित यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी की उपस्थिति में समस्त एसडीओपी व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे समीक्षा बैठक ली एवं अपराधों की रोकथाम के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज डॉ. असित यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया की उपस्थिति में जिला शिवपुरी के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे समीक्षा बैठक ली गयी
दिनांक 01.06.2026 को बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले, सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में अपराधों की समीक्षा उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुस्तैदी से ड्यूटी कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म