लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 लोगों की मौत, AC कंप्रेसर फटने से लगी आग


राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक एनिमेशन सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। केजीएमयू की ओर से 15 मौतों की पुष्टि की गई है। मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। 


केजीएमयू ने 15 मौतों की पुष्टि की
केजीएमयू के सीएमएस प्रेम राज सिंह ने बताया कि अस्पताल लाए गए 15 लोग मृत थे। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। 7-8 अन्य लोग भी लाए गए, जिनमें से दो को मामूली चोटें आईं। एक युवक को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है, जबकि एक युवती के पैर में चोट है। अधिकांश मौतें दम घुटने से हुईं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म