खनियाधाना के खजरा गांव में वारदात, मौके से खून लगा पत्थर और शराब की बोतल बरामद
शिवपुरी - शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम खजरा में एक युवक की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई मृतक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था सोमवार दोपहर उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान शिवपुरी शहर के गौशाला क्षेत्र निवासी सुशील उर्फ शिम्पल उपाध्याय के रूप में हुई है वह शिवपुरी-गुना बायपास स्थित सूर्या होटल में काम करता था उसके साथ काम करने वाले दो युवक शेषराम गुर्जर और कल्लू आदिवासी भी उसके साथ खजरा गांव पहुंचे थे।
रात में की थी शराब पार्टी, सुबह मिला शव
पुलिस के अनुसार रविवार को खजरा गांव में शादी समारोह था इसमें शामिल होने के लिए सुशील, शेषराम और कल्लू शिवपुरी से पहुंचे थे रात में तीनों गांव के बाहर गए, जहां शराब पार्टी की जानकारी सामने आई है इसके बाद सोमवार दोपहर सुशील का शव गांव के बाहर मिला।
मौके से मिले हत्या के सुराग
घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना पत्थर और खाली शराब की बोतल बरामद की है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से हमला कर हत्या की गई है।
दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के साथ आए दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के कारण और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है ग्वालियर से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
Tags
Shivpuri