समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर जन सुझाव आमंत्रित, 22 जून तक दे सकेंगे नागरिक अपने सुझाव - Shivpuri



शिवपुरी - मध्यप्रदेश शासन द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में जन परामर्श एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु विशेष पोर्टल प्रारंभ किया गया है इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उनके सुझाव एवं मत प्राप्त करना है आमजन 22 जून 2026 तक यूसीसी पोर्टल पर अपने सुझाव एवं अभिमत दर्ज करा सकते हैं नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने विचार साझा कर सकते हैं, जिससे जनभावनाओं एवं सुझावों को व्यापक रूप से संकलित किया जा सके।


नागरिक https://ucc.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर अथवा उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज समस्त एसडीएम के साथ भी इस संबंध में बैठक की उन्होंने समान नागरिक संहिता पर सक्रिय रूप से अपने विचार एवं सुझाव साझा करने की अपील की है।

जनसहभागिता से प्राप्त सुझाव प्रदेश के समावेशी एवं प्रभावी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म