शिवपुरी - मध्यप्रदेश मे जल, जंगल और जमीन तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगो के हक और अधिकार को लेकर विगत एक दशक से अधिक समय से जमीनी कार्य कर रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नदी व जल संरक्षण के लिए विशेष पुरस्कार वाटर हीरो से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्त्ता मनीष राजपूत को भारत सरकार के संचार व पुर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी, गुना, अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के लिए अनुसूचित जनजाति विभाग वर्ग से संबधित सभी योजनाओ के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि बनाया है।
सांसद प्रतिनिधि बनने से सभी ने उन्हें बधाई प्रेषित की है बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, हरवीर सिंह रघुवंशी योगेंद्र रघुवंशी, केपी परमार, भारत सिंह चौहान जनपद अध्यक्ष सीताराम रावत, अवधेश सिंह मथना विजय शर्मा, बलवीर निबोरिया, जवाहर रावत, दीपक जैन कोलारस नवल सिंह सोलंकी ओपी भार्गव , महेश गुप्ता, राम गौड़, जसवंत पाल, राजकुमार जाटव, रमन लोधी, दीपक रघुवंशी जूर, हरिओम राठौर, नरेंद्र राठौर, डॉक्टर सुनील रजक, धर्मेंद्र रावत, रामसरुप रजक, नरेश रजक आदि ने बधाई दी।