आईटीआई बदरवास में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन की तिथि 30 जून, 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए अवसर - Shivpuri

शिवपुरी - कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेश की शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पोर्टल 30 जून तक के लिए नवीन रजिस्ट्रेशन / चॉइस फिलिंग हेतु खोला गया है।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बदरवास में प्रवेश के इच्छुक 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। 

अभ्यर्थी अपने निकटतम एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर के माध्यम से अथवा स्वयं मोबाइल फोन से भी आवेदन कर सकते हैं साथ ही पूर्व में किए गए पंजीयन में त्रुटि सुधार एवं संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता का चयन भी कर सकते हैं।

विभिन्न ट्रेडों में उपलब्ध हैं रिक्त सीटें

आईटीआई बदरवास में विद्युतकार (इलेक्ट्रिशियन), फिटर एवं कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग एंड असिस्टेंट (कोपा) सहित विभिन्न ट्रेडों में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राएं तकनीकी कौशल प्राप्त कर शासकीय एवं निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी विकसित कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9826698917,  8817997433, 9752159033 एवं 9981101513 पर संपर्क कर सकते हैं इसके अतिरिक्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बदरवास में स्थापित हेल्पडेस्क से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म