बदरवास - मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के बदरवास थाना क्षेत्र में रविवार की रात्रि करीब 10:35 बजे हीरो शोरूम के सामने होटल से खाना खाकर लौट रहे बाइक सवार युवकों में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल जिसका उपचार जारी है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार बदरवास पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10:35 बजे होटल से खाना खाकर लौट रहे बाइक सवार युवकों में अज्ञात वाहन ने हीरो शोरूम के सामने टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक सवार जगदीश पुत्र लालाराम कुशवाहा उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि उसका साथी गोविंद यादव निवासी तिलातिली गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने शव का पीएम कराकर आज्ञत वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tags
Badarwas