बदरवास स्टेशन पर दूसरा प्लेटफार्म और फुट ओवर ब्रिज न होने से यात्रियों को जान जोखिम में डालकर पार करनी पड़ी रेल लाइन - Badarwas


दूसरे प्लेटफार्म के अभाव में आए दिन होती है यात्रियों को समस्या 

रेल लाइन पार करने में महिलाएं

बुजुर्ग और मरीज होते हैं परेशान

बदरवास - बदरवास रेलवे स्टेशन पर दूसरा प्लेटफार्म एवं फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) निर्माण की वर्षों से मांग की जा रही है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी इस महत्वपूर्ण मांग को विभाग द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा स्टेशन पर आए दिन दो गाड़ियों के एक साथ आने से यात्री दूसरी तरफ खड़ी ट्रेन तक पहुंचने में बहुत परेशान होते हैं और खतरा मोल लेकर पटरियां पार करते हैं। 


बदरवास रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफार्म और फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग कई वर्षों से रेलवे सुविधा संघर्ष समिति और नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही है।गत दिवस बदरवास स्टेशन पर तीन ट्रेनों के एक ही समय में आवाजाही के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार करने की मजबूरी झेलनी पड़ी।


जानकारी के अनुसार शनिवार को बदरवास स्टेशन की मेन लाइन पर तीर्थदर्शन यात्रा ट्रेन खड़ी हुई थी इसी दौरान बीना–ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन और प्रयागराज–हुब्बली स्पेशल ट्रेन भी आ गईं प्रयागराज–हुब्बली स्पेशल ट्रेन का बदरवास स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद उसे प्लेटफार्म वाली लाइन पर लिया गया,जबकि तीर्थदर्शन ट्रेन को रवाना कर बीना–ग्वालियर पैसेंजर को मेन थ्रू लाइन पर खड़ा किया गया स्थिति उस समय और जटिल हो गई जब प्लेटफार्म पर लगभग 21 कोच की लंबी स्पेशल ट्रेन खड़ी हो गई और दूसरी ओर पैसेंजर ट्रेन यात्रियों का इंतजार करती रही।

 

यात्रियों के सामने यह संकट खड़ा हो गया कि वे पैसेंजर ट्रेन तक पहुंचें तो कैसे पहुंचें कुछ यात्रियों ने खतरा उठाते हुए रेल लाइन पार करने का प्रयास किया, जबकि कई लोग असहाय होकर स्पेशल ट्रेन के हटने का इंतजार करते रहे स्पेशल ट्रेन रवाना होने के बाद यात्रियों को ऊंचे प्लेटफार्म से उतरकर गिट्टियों और रेल पटरियों को पार करते हुए दूसरी ओर पहुंचना पड़ा।


बदरवास स्टेशन पर ऐसे हालात कोई पहली बार नहीं बने हैं आए दिन दो ट्रेनों के क्रॉसिंग या एक साथ आने की स्थिति में यात्रियों को अक्सर ऐसे ही पटरियां पार करनी पड़ती हैं फुट ओवर ब्रिज और दूसरे प्लेटफार्म के अभाव में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।


क्षेत्रवासियों और रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि बढ़ते रेल यातायात और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बदरवास स्टेशन पर शीघ्र दूसरा प्लेटफार्म और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए समिति का कहना है कि वर्षों से लगातार मांग किए जाने के बावजूद रेलवे विभाग इस महत्वपूर्ण आवश्यकता पर ध्यान नहीं दे रहा है।


बदरवास स्टेशन पर दूसरा प्लेटफार्म और फुट ओवर ब्रिज केवल सुविधा का विषय ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जनहित में शीघ्र निर्णय लेकर बदरवास स्टेशन पर दूसरे प्लेटफार्म का निर्माण और फुट ओवर ब्रिज बनाया जाए जिससे यात्रियों, नागरिकों को सुविधा हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म