वर्षा से पूर्व नगर कोलारस में स्थित नाले-नालियों की सफाई अभियान जारी :- सीएमओ - Kolaras



कोलारस - आगामी वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुये सम्पूर्ण जिले में वर्षा ऋतु से पूर्व नाले नालियों की सफाई हेतु विशेष अभियान कलेक्टर वर्मा के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व परगना कोलारस अनूप श्रीवास्तव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमेश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में कोलारस नगर में स्थित नाले-नालियों की सफाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 


नगरीय क्षेत्र कोलारस के विभिन्न स्थलों जैसे एप्रोच रोड की नाली खार से मिलने वाला नाला, मोरई मोहल्ला का नाला मानीपुरा अम्बेडकरपार्क के पास स्थित मार्ग में बनी नाली जो काफी वर्षों से अतिक्रमण कर बंद कर दी गयी थी, उससे अतिक्रमण हटाकर नाली खोली गयी लंकापुरा, राजापुरा आदि विभिन्न नाले नालियों की सफाई अभियान चलाकर कराई गई है और वर्तमान में अभियान जारी है जिसमें नगर की शेष बची नाले नालियों की सफाई कराई जा रही है। 


नगर की गुंजारी नदी की सफाई हेतु अभियान जारी है, और नदी के घाटों के किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा मच्छरों की रोकथाम हेतु निकाय क्षेत्र की नालियों में कीट नाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म