ग्वालियर पहुंचे देश के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युसूफ जमाल, हजारों मरीजों के लिए उम्मीद की किरण - Gwalior



ग्वालियर - देश के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ एवं जीबी पंत अस्पताल, नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. युसूफ जमाल आज ग्वालियर प्रवास पर रहे डॉ. जमाल देशभर के गंभीर हृदय रोगियों का सफल उपचार करने के लिए जाने जाते हैं ग्वालियर-चंबल अंचल से उनका विशेष जुड़ाव होने के कारण इस क्षेत्र के मरीजों को उनसे आत्मीयता और विश्वास की भावना रहती है।


डॉ. युसूफ जमाल की पहचान केवल एक कुशल चिकित्सक के रूप में ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और मानवीय डॉक्टर के रूप में भी है ग्वालियर जिले से उनके पारिवारिक संबंध होने के कारण वे ग्वालियर-चंबल संभाग के मरीजों को विशेष प्राथमिकता देने का प्रयास करते हैं यही वजह है कि इस क्षेत्र के अनेक लोग उन्हें सम्मान और स्नेह की दृष्टि से देखते हैं।


डॉ. जमाल के उपचार का लाभ उठा चुके कई मरीज बताते हैं कि उनके लिए मरीज की पहचान उसकी जाति, धर्म या सामाजिक पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि उसकी बीमारी और जीवन होता है उनके व्यवहार और कार्यशैली में सभी मरीजों के प्रति समान संवेदनशीलता और समर्पण दिखाई देता है।


भरत रावत भी उनके सफल उपचार का उदाहरण हैं उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में हृदय संबंधी गंभीर समस्या होने पर डबरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील सचदेवा ने उन्हें नई दिल्ली स्थित जीबी पंत अस्पताल में डॉ. युसूफ जमाल के पास भेजा था वहां उनकी शीघ्र जांच और सफल सर्जरी हुई तथा कुछ ही समय में स्वस्थ होकर घर लौटे इसके बाद भी उन्होंने क्षेत्र के कई अन्य मरीजों को डॉ. जमाल से उपचार के लिए जोड़ा, जिन्हें भी बेहतर चिकित्सा सुविधा और मार्गदर्शन मिला।


आज जब समाज में विभिन्न मुद्दों पर विभाजन की चर्चाएं होती हैं ऐसे समय में डॉ. युसूफ जमाल का व्यक्तित्व इस बात का उदाहरण माना जाता है कि चिकित्सा सेवा का सबसे बड़ा धर्म मानवता है उनके लिए हर मरीज समान है और यही सोच उन्हें देश के सम्मानित चिकित्सकों की श्रेणी में स्थापित करती है।


ग्वालियर-चंबल अंचल के अनेक लोग डॉ. युसूफ जमाल के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें मानवता, सेवा और समर्पण का प्रतीक मानते हैं उनके जीवन और कार्यशैली से यह संदेश मिलता है कि समाज में सबसे बड़ी पहचान इंसानियत और सेवा की होती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म