पुलिस ने जुआ के फड़ से 16.50 लाख नकद, 4 कार,17 मोबाइल जब्त कर 17 जुआरियो को किया गिरफ्तार - Shivpuri

शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय जुआ गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से ₹16 लाख 50 हजार नकद, ताश की दो गड्डियां, चार कार और 17 मोबाइल फोन जब्त किए हैं जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब ₹45 लाख 15 हजार आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर ढाबे में दी दबिश
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को सूचना मिली थी कि भजन होटल फोरलेन के पीछे स्थित एक ढाबे पर बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया मौके पर आरोपी ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश पुत्र मुरारी धाकड़ (40), विजय पुत्र विनोद गुप्ता (35), अंकित उर्फ भोशी लाल रजक (33), इरफान पुत्र भूरा चिड़ार (28), अरविंद पुत्र प्रकाश ओझा (36), आदित्य पुत्र पवन जैन (27), अजीत पुत्र रामजी लाल राय (40), सूरज पुत्र बलराम खटीक (35), पंकज पुत्र भगवान शर्मा (35), अतर सिंह पुत्र जगन्नाथ धाकड़ (50), विजय पुत्र जगदीश शर्मा (50), अंकु उर्फ रवि उर्फ रोहित राय (35), भूरा पुत्र रामजी लाल बाथम (30), गंगाराम बाथम (40), इमरान पुत्र इसरत लाल बाथम (30), सोमेश पुत्र भोशी लाल रजक (35) और विनोद पुत्र शम्भूदयाल पाराशर (37) शामिल हैं।

वाहन भी जब्त, आरोपियों को भेजा जेल
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चारपहिया वाहन भी जब्त किए सभी आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट एवं बीएनएस की धारा 112(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे सहित कोतवाली थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म