शिवपुरी - कोलारस परगना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रन्नौद थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 2 आदिवासी चरवाहों की मौत सहित 19 भैंसे, 40 बकरियों के करीब की दर्दनाक मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची रन्नौद थाना पुलिस।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विजयपुर से एक बेहद दर्दनाक और दुखद घटना सामने आई है। यहाँ के बहेरण के जंगल में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से दो नाबालिग चरवाहों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चरवाहों के साथ जंगल में चर रहीं 17 भैंसों और 8 बकरियों ने भी अपनी जान गंवा दी।
मामा-भांजे थे दोनों मृतक
मृतक दोनों नाबालिग बालक मवेशियों को चराने के लिए बहेरण के जंगल में गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से दोनों बालकों और मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:-
दशरथ आदिवासी (उम्र 14 वर्ष) पिता: बाबू आदिवासी, अभिषेक आदिवासी (उम्र 10 वर्ष) बताया जा रहा है कि मृतक दशरथ और अभिषेक रिश्ते में मामा-भांजा थे।
गांव में पसरा मातम
एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की असमय मौत और बड़ी संख्या में मवेशियों की हानि से ग्राम विजयपुर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है, ताकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सके।
Tags
Kolaras