शिवम पाण्डेय शिवपुरी - मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश में खनियाधाना नगर परिषद में वरिष्ठ पार्षद (एल्डरमैनों) की नियुक्ति की गई है हिमांशु झा को नगर परिषद का एल्डरमैन (पार्षद मनोनीत) नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार हिमांशु झा की नियुक्ति की खबर मिलते ही नगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई समर्थकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयाँ दीं और नगर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नागरिकों का कहना है कि हिमांशु झा की सक्रियता और जनसेवा की भावना नगर परिषद में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएँगे और स्वच्छता, पेयजल, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएँगे।
नगर परिषद में वरिष्ठ पार्षद (एल्डरमैन) के रूप में उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी माना जा रहा है। नागरिकों का विश्वास है कि हिमांशु झा अपने अनुभव और सामाजिक सक्रियता से नगर विकास की दिशा में ठोस कदम उठाएँगे और खनियाधाना को नई पहचान दिलाएँगे।

