![]() |
| विवाहिता महिला |
सर्वेश राजपूत कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र के पूरनखेडी हाईवे ढाबे पर देवास पुलिस चाय-पानी और नास्ते के लिये रूकी इसी का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस की हिरासत से भागे, लुकवासा पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से 2 आरोपियों को पुलिस की पकड लिया तथा मुख्य आरोपी विवाहिता का प्रेमी की तलाश जारी।
![]() |
| मुख्य आरोपी विवाहिता का प्रेमी लल्ला जाटव |
पिछोर विधायक लोधी के गृह क्षेत्र जलालपुर से जुड़े तार, 'MLA' लिखी स्कॉर्पियो रही चर्चा का केंद्र उत्तर प्रदेश से दबोचे गए थे आरोपी:- देवास जिले के बरोठा थाने की पुलिस एक विवाहिता, उसके 3 वर्षीय मासूम बच्चे और प्रेमी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर वापस ला रही थी।
ढाबे पर रुकी थी पुलिस गाड़ी
सफर के दौरान लुकवासा चौकी अंतर्गत देहरदा सड़क के पास पुलिस दल चाय-पानी, नाश्ता और खाने के लिए एक ढाबे पर रुका था।
मौका पाकर झाड़ियों में भागे आरोपी
गाड़ी रुकने का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी लल्ला जाटव और उसके साथी मौका पाते ही खेतों के नाले और झाड़ियों की मदद से भाग निकले।
गो-सेवकों और ग्रामीणों की मदद
बरोठा और रिजोधा गांव के गो-सेवकों व स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से लोगों को पुनः पकड़ लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
![]() |
| ब्लैक स्कॉर्पियो |
इस पूरे घटनाक्रम में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के गृह ग्राम जलालपुर के कनेक्शन और 'MLA' लिखी ब्लैक स्कॉर्पियो की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
प्रेमी के सहयोगी साथी
![]() |
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना अंतर्गत लुकवासा चौकी क्षेत्र में एक बड़ा मामला सामने आया है देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र से एक विवाहिता अपने प्रेमी और 3 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ भाग गई थी। बरोठा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से महिला, उसके प्रेमी और सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया था और वापस लेकर आ रही थी।
ढाबे पर रुकने के दौरान हुआ फरार
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जब पुलिस दल आरोपियों को लेकर लुकवासा चौकी अंतर्गत देहरदा सड़क के पास पहुंचा, तो चाय-पानी, नाश्ता और खाने के लिए गाड़ी को एक ढाबे पर रोका गया इसी दौरान मौका पाकर मुख्य आरोपी लल्ला जाटव और उसके साथी खेत के नाले और झाड़ियों की आड़ लेकर भाग निकले।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया हालांकि, पुलिस ने बरोठा और रिजोधा गांव के गो-सेवकों व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत सर्चिंग अभियान चलाया और लोगों को दबोचने में सफलता प्राप्त की। मुख्य आरोपी लल्ला जाटव अभी भी फरार है, जिसकी तलाश लुकवासा चौकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से की जा रही है।
पिछोर विधायक के गृह गांव से जुड़ा मामला और 'MLA' लिखी स्कॉर्पियो
इस पूरे घटनाक्रम के तार पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के गृह ग्राम जलालपुर (ग्वालियर) से जुड़े बताए जा रहे हैं देवास से भागी विवाहिता और उसका प्रेमी दोनों इसी गांव जलालपुर के रहने वाले हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में एक ब्लैक स्कॉर्पियो घूमती रही जिस पर 'MLA' लिखा हुआ था और उसमें महिला के माता-पिता सवार थे इस हाई-प्रोफाइल कनेक्शन और गाड़ी को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।





