पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं अबैध मादक पदार्थ की रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवुपरी एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस के मार्गदर्शन में दिनांक 26.07.2026 को दौराने कोम्बिंग गस्त मुखबिर की सूचना पर से पाली तिराहा फोरलाईन से आरोपीगण 01. सुमित पुत्र हाकिम यादव उम्र 22 साल 02. आकाश पुत्र बालू जाटव उम्र 20 साल निवासीगण ग्राम कड़ेसरा थाना तेन्दुआ जिला शिवपुरी (म.प्र.) के कब्जे से 05 पेटी देशी प्लेन शराब के 250 क्वार्टर एवं 03 पेटी लाल मसाला शराब के 150 क्वार्टर प्रत्येक क्वाटर में 180 मिलीग्राम शराब भरी हुई थी कुल 72 लीटर देशी प्लेन व देशी मसाला शराब कीमती 43000 रूपये एवं मोटरसायकिल क्रमांक एमपी 33 जेड जे 2339 कीमती करीबन 40000 रूपये की जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि.नीतू सिंह धाकड़ प्रआर.493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर. 291 राहुल परिहार, आर. चालक 85 लोकेन्द्र सिंह झाला की विशेष भूमिका रही है।
