किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन - Shivpuri

 


हैप्पी सीडर, जीरो टिल ड्रिल सहित पांच कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान


शिवपुरी - कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से जिले के किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर अनुदान देने के लिए 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, क्लीनर कम ग्रेडर, सीड ट्रीटिंग ड्रम, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल और रोटोकल्टीवेटर कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा।


सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि हैप्पी सीडर और स्मार्ट सीडर से किसान बिना पराली जलाए गेहूं की बुवाई कर सकते हैं इससे जमीन की उर्वरता बनी रहती है, पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता और खेत में नमी भी बरकरार रहती है वहीं जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल से बिना जुताई किए सीधे बीज और खाद की बुवाई होती है जिससे किसानों के मेहनत, समय और डीजल तीनों की बचत होती है।


सहायक कृषि यंत्री ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे 4 अगस्त 2026 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल https://farmer.mpdage.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें और सरकार की इस योजना का पूरा फायदा उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म