घर नाराज होकर 550रू. लेकर निकली किशोरियां, बीना से पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा - Shivpuri



सर्वेश राजपूत शिवपुरी - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के इंदार थाना क्षेत्र से मंगलवार को लापता हुईं चार किशोरियां बुधवार को बीना जंक्शन पर मिलीं इनमें तीन सगी बहनें और उनकी एक सहेली शामिल थीं इंदार पुलिस ने परिजनों के साथ बीना पहुंचकर उन्हें सकुशल वापस लाया।


जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में सामने आया कि किशोरियों ने परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़ने का निर्णय लिया था। उनके पास केवल 550 रुपए थे। इसी राशि के साथ वे पहले बस से खतौरा होते हुए गुना पहुंचीं, और फिर वहां से ट्रेन द्वारा बीना जंक्शन गईं।


बीना स्टेशन पर बरामद बीना स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूमते देख स्थानीय पुलिस ने इन किशोरियों से पूछताछ की उन्होंने अपना पता इंदार थाना क्षेत्र का बताया, जिसके बाद बीना पुलिस ने तुरंत इंदार पुलिस को सूचना दी सूचना पर इंदार पुलिस टीम परिजनों के साथ बीना पहुंची और किशोरियों को सुरक्षित वापस ले आई।


पुलिस के अनुसार, तीनों बहनें नाबालिग हैं, जिनमें सबसे बड़ी की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई गई है प्रारंभिक जांच में किसी आपराधिक घटना या अपहरण का कोई मामला सामने नहीं आया है आवश्‍यक कानूनी प्रकिया पूूूरी करने के उपरांत पुलिस द्वारा चारो किशोरियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म