शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने ग्राम विजयपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों एवं बड़ी संख्या में पशुओं की मृत्यु की घटना पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से परिवार को नियमानुसार हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की है।
कलेक्टर वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने, घटना से हुई क्षति का सर्वेक्षण कर नियमानुसार प्रकरण तैयार करने तथा पात्र प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को शासन के प्रावधानों के अनुसार हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने तथा राहत कार्यों में तत्परता बरतने के भी निर्देश दिए हैं।
