नगर में दो आयशर गाड़ियों से चोरो ने चार बैटरियां चोरी की, अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज - Kolaras


कोलारस - कोलारस नगर की स्थानीय कॉलेज ग्राउंड में खड़ी दो आयशर गाड़ियों से अज्ञात चोरों द्वारा चार बैटरियां चोरी करने का मामला सामने आया है पीड़ित वाहन मालिक ने इस संबंध में कोलारस थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हरीपुर (लेवा) निवासी रामकिशन धाकड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते रविवार (12 जुलाई 2026) की शाम उनके छोटे भाई गोदाराम ने अपनी आयशर गाड़ी (क्रमांक RJ 11 GD 5998) और परिवार के भाई शिवराम ने अपनी आयशर गाड़ी (क्रमांक MP 33 H 2241) को राई रोड स्थित कोलारस कॉलेज ग्राउंड में खड़ा किया था। वाहन पार्क करने के बाद दोनों अपने गांव लौट गए थे। अगले दिन सोमवार (13 जुलाई 2026) दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच जब वे दोनों गाड़ियों के पास पहुंचे, तो देखा कि दोनों वाहनों की चारों बैटरियां गायब थीं। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर भी चोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म