कोलारस में स्वामी केशवा आचार्य जी महाराज के आश्रम पर मनाया जाएगा गुरु पर्व - Kolaras


कोलारस - बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पवन पर पर स्वामी केशवाचार्य जी गुरु महाराज के आश्रम पर हुआ 8:00 बजे से देर रात्रि तक गुरु पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है जिसमें कोलारस परगने के अलावा दूर-दूर से राजनीतिक, प्रशासनिक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक गुरु महाराज के इस अवसर पर गुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करने बुधवार को हजारों की संख्या में कोलारस पहुंचने की संभावनाएं है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु आश्रम पर मनाई जाएगी 

स्वामी केशवाचार्य जी गुरु महाराज का आश्रम कोलारस के मानीपुरा में स्थित है जहां हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता आ रहा है 29 तारीख बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व मनाया जाएगा।

कोलारस नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोलारस में गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 28 एवं 29 जुलाई को मानीपुरा स्थित आचार्य पीठ (सौरभ गार्डन के सामने) पर श्री गोपाल जी मंदिर, वृंदावन के महंत स्वामी केशवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होगा।

आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव की शुरुआत मंगलवार, 28 जुलाई को प्रातःकाल स्वामी जी के अभिषेक पूजन के साथ होगी। इसके उपरांत अखंड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया जाएगा।
वहीं बुधवार, 29 जुलाई (गुरुपूर्णिमा) को प्रातः 8 बजे से गुरु पूजन प्रारंभ होगा। अखंड रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति के बाद हवन संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, गुरु भक्तों एवं धर्मप्रेमियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा एवं आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।उल्लेखनीय है कि स्वामी केशवाचार्य जी महाराज विगत कई वर्षों से कोलारस क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। वहीं गुरुपूर्णिमा महोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह बना हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म